अगले सेम पक्का फोड़ देंगे
जम के करेंगे पढाई
कोई कसर न छोड़ेंगे
इस सेमिस्टर तो भाई
पक्का फोड़ देंगे
अब तो ठान ली है मैंने
की थोड़ी भी देर न होगी
इस सेम की हर असाइनमेंट
तो टाइम पे सबमिट होगी
fb व्हाट्सएप्प ट्विटर इंस्टा
इनपे टाइम वेस्ट न करूँगा
गोली मारो सोशल मीडिया को
खाली समय न्यूज़ ही पढूंगा
क्यों करना खाली टाइमपास
रात को जल्दी सोने जाऊंगा
फिर सुबह जल्दी उठके gym
साला सिक्स पैक्स बनाऊंगा
१० दिन चलेगा नाटक ये
फिरसे वही चीज़े दोहराएंगे
एलर्जी हमें अच्छी आदतों से
तो क्या ख़ाक अच्छे दिन आएंगे
चोरी स्कैम घोटाले और दंगे
रोज सेम ही न्यूज़ क्या पढ़े
सोशल मीडिया ज्यादा एंटरटेनिंग था
मोबाइल के तरफ हाथ फिर बढे
सोचा था कमसे कम जल्दी सोते है
लेकिन ये मोबाइल हाथ से ना छूठे
देर रात तक जागने के बाद
अब सुबह जल्दी से कैसे उठे
१० की होती है क्लास
तो 9.३० बजे नींद खुलती है
Gym गयी भाड़ में
बिना नहाने भागने की नौबत आती है
लेक्चर अटेंड कर के भी क्या
क्लास में ध्यान देते है
पढ़ाई से कोई लेना देना नहीं
सिर्फ अटेंडेंस लगवाने जाते हैं
जिंदगी बड़ी छोटी
काफी काम समय है
इस छोटी से जान ने
देखे सपने बड़े है
पर सपने तो सपने है
टूट ही जाते है
किस्मत हमारी ऐसी बनी की
हम अक्सर लूट ही जाते है
शायद इस बार ना हो पायेगा
लेकिन उम्मीद ना छोड़ेंगे
अगले सेम तो भाई
पक्का फोड़ देंगे.............!!!
: - मयूर लाभशेटवार
Very true .....😂😂
ReplyDeleteEk no.
ReplyDeleteEeeeuuuuuu
ReplyDeletejarror agle sem phod denge ...😂😂 don...
ReplyDeleteMast bhau
ReplyDeleteAbki baar mayur sarkaar.... 😁
ReplyDeleteKhup chan
ReplyDelete