ये जंग तो जितनी ही है .......
सबर कर ले तू जरा
पता है मोहल्ले में
तेरी बड़ी पहचान है
पर situation समझ बेटा
घर से ना निकल बाहर
जान है तो ही जहाँ है
डट के करेंगे इस वायरस का सामना
लेकिन खुले मैदान में निकल के नहीं
लड़ना है इस शैतान से तो
अपना मकान ही सबसे जगह सही
कुछ दिन घर से
नहीं निकला तू बाहर
तो क्या तेरी ज़िंदगी रुक जायेगी ?
थम जायेगी ?
खत्म हो जायेगी ?
कुछ बिगड़ेगा नहीं तेरा
लेकिन तेरी ये पहल chain तोड़के
आगे कई जानें बचाएगी
सेह ले कुछ दिन दुनिया से दुरी
भीड़ से तू मुड़ जा
ज़िन्दगी की इस लड़ाई में
तू भी हम सब से जुड़ जा
विपदा की इस घडी में
हम सब देशवासी साथ है
Social Distancing बनाए रख के ही
हमे देनी CORONA पे मात है
कई लड़ी है लड़ाईयां
हमने कई जंगे देखी है
लेकिन बाकी सबसे अलग है ये जंग
और हर हाल में हमें ये जितनी ही है
- - एक सामान्य नागरिक

Comments
Post a Comment